सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The juvenile escaped by jumping from the roof of the juvenile home, while the responsible people remained asleep.

Chitrakoot News: बाल सुधार गृह की छत से कूदकर भागा अपचारी, सोते रहे जिम्मेदार

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 16 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The juvenile escaped by jumping from the roof of the juvenile home, while the responsible people remained asleep.
फोटो 15 सीकेटीपी 12 बाल सुधार गृह में घटना का जायजा लेकर बाहर निकलते एएसपी व सीओ। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। राजकीय बाल सुधार गृह से रविवार सुबह एक बाल अपचारी फरार हो गया है। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दो दिन पहले ही जिलाधिकारी ने इस बाल सुधार गृह का जायजा लिया था।
Trending Videos

फरार हुआ बाल अपचारी हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। उसे 13 फरवरी को चोरी के आरोप में यहां लाया गया था। शनिवार रात को शहर के एसडीएम कॉलोनी स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में कुछ अपचारियों में आपस में कहासुनी हो गई थी। इस पर चार अपचारियों को अलग कमरे में रखा गया था। इसका फायदा उठाकर एक अपचारी ने भोर करीब तीन बजे खिड़की की जाली हटाई और कूद कर भाग गया। घटना के समय बाल सुधार गृह में तैनात कर्मचारी सो रहे थे। सुबह जानकारी होने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की। एएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि फरार बाल अपचारी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने फरार अपचारी को जल्द पकड़ने का दावा किया।
-------
पहले भी हो चुकी घटनाएं

- शहर के राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद तीन बाल अपचारियों के द्वारा वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति को धमकी देने का वीडियो दिसंबर 2025 में वायरल हुआ था। व्यक्ति के शिकायत के बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों में हड़कंप मचा था। कुछ दिन पहले बाल सुधार गृह में अवैध सामग्री और मोबाइल बरामद हुआ था।
- बीते 18 जनवरी 2026 को चित्रकूट के एसडीएम कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में चार अपचारियों ने दूसरे जिलों में शिफ्ट किए जाने के विरोध में हंगामा कर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। जानकारी एडीएम, एसडीएम पूजा साहू, एएसपी सत्यपाल सिंह, सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने अपचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। फिर चारों को अलग-अलग जिले भेजा गया था।
- इसके अलावा एक साल पहले भी बाल सुधार गृह से दो बाल अपचारी फरार हुए थे। उसमें एक बाल अपचारी सुमेरपुर का रहने वाला था, उसके बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में फिर एक बाल अपचारी के फरार होने से बाल सुधार गृह में बाल अपचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed