पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Solar panels and other items stolen from school

Chitrakoot News: स्कूल से सोलर पैनल सहित अन्य सामान चोरी

Thu, 25 Jun 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Solar panels and other items stolen from school
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के केकरामार के परिषदीय स्कूल में सोलर पैनल सहित अन्य सामग्री चोरी हो गई। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी है। केकरामार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन लाल यादव ने बताया कि वह सुबह सात बजे विद्यालय पहुंचे तो सोलर पैनल छत पर नहीं दिखाई दिए, साथ ही कमरों का ताला, बैटरी, इन्वर्टर, मिड्डे मील के बर्तन सहित अन्य सामान गायब थे। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

------
महिला को भगा ले गया युवक
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला को एक युवक भगा ले गया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। एक व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा व बहू नागपुर नौकरी के लिए गए थे। वहां गांव का ही कोमल भी रहता था। गांव का होने की वजह से कमरे आना जाना लगा रहता था। कुछ दिन बाद पता चला कि कोमल के पत्नी के साथ अवैध संबंध हो गए हैं और वह पत्नी को लेकर गांव चला आया। इसके बाद भी कोमल पत्नी से बातचीत करता था। 21 जून को पत्नी को लेकर कोमल भाग गया है। साथ में जेवर भी ले गई है। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

------
खेत में लगे पत्थर तोड़े, तार घर में रखा
पहाड़ी (चित्रकूट)। देवल निवासी साबरा व जुम्मी ने बताया कि दो साल पहले उनके खेत की पैमाइश हुई थी, खेत के चारों ओर पत्थर लगाकर तार लगाई थी। गांव के ही भोला यादव, मनोज व छोटा उर्फ दरोगा ने पत्थर तोड़कर तार अपने घर में रख लिया है। उसके खेत में अवैध कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डीएम पुलकित गर्ग के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed