पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women's protest over the drinking water problem

Chitrakoot News: पेयजल की समस्या पर महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women's protest over the drinking water problem
फोटो 25 सीकेटीपी 30 कलक्ट्रेट में मांगपत्र देने आई पाठा क्षेत्र की महिलाएं। संवाद
फोटो 25 सीकेटीपी 30 कलक्ट्रेट में मांगपत्र देने आई पाठा क्षेत्र की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

चित्रकूट। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में पेयजल की समस्या पर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जलापूर्ति चालू करने की मांग की। डीएम ने जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया।

गीता देवी ने बताया कि पाठा क्षेत्र के बघोड़ा, कुठिलिहाई, भौंरी खास, लक्ष्मीपुरवा, मसनी, चुन्ना पुरवा, अतरौली, बसिला, दरियाव पुरवा, कुई, अकुरिया, धोबियन पुरवा, जमहिली सहित गांवों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में सबसे अधिक महिलाओं को परेशानी होती है। बताया कि पुरुष तो सुबह काम के लिए घर से निकल जाते हैं, लेकिन महिलाओं को दिनभर पानी का काम बना रहता है। इससे महिलाओं के जीवन पर असर पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में तेरसिया, मैना, संतोषिया, पचनिया, सवरियां, सोना शामिल रहीं। उधर नमामि गंगे के अपर जिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने बताया कि गांवों में पाइप लाइन बिछाने सहित अन्य कार्य तेजी से चल रहे हैं। कुछ गांवों में जलापूर्ति भी शुरू कर दी गई है। शेष गांवों में जल्द ही पानी पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed