{"_id":"69ab2a516be4fd58db051c2a","slug":"suggestion-to-develop-bedi-pulia-intersection-as-a-semi-circle-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-127926-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बेड़ी पुलिया चौराहे को अर्द्धचक्राकार विकसित करने का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बेड़ी पुलिया चौराहे को अर्द्धचक्राकार विकसित करने का सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06-सीकेटीवी-12-बेड़ीपुलिया चौराहे का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में पर्यटन विकास और नगर व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शुक्रवार को निरीक्षण हुआ। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने रामघाट, सीतापुर और बेड़ी पुलिया समेत प्रमुख स्थलों पर निर्माणाधीन परियोजनाओं को देखा।
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने बेड़ी पुलिया चौराहे को अर्द्धचक्राकार विकसित करने का सुझाव दिया। इससे यातायात सुचारु होगा और पार्किंग की सुविधा बनेगी। रामघाट के पास वाहन पार्किंग की विवादित भूमि का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। रामघाट प्रवेश द्वार पर अवैध पोस्टर देखकर उन्हें हटाने को कहा गया। संबंधित लोगों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए गए। नगर क्षेत्र में अवैध पोस्टर-बैनरों के खिलाफ अभियान चलेगा। सीतापुर में करीब 11.22 करोड़ रुपये के पर्यटन सुविधा केंद्र का भी निरीक्षण हुआ।
पर्यटन सूचना केंद्र और पार्किंग योजनाएं
यूपीटीयू चौराहे पर बंधन योजना के तहत पर्यटन सूचना केंद्र प्रस्तावित है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिलाधिकारी ने सोमवार तक संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट मांगी है। पुलिस अधीक्षक ने बेड़ी पुलिया और रामसैया क्षेत्र में पार्किंग भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। यह भविष्य की भीड़ और मेलों को ध्यान में रखकर होगा।
Trending Videos