{"_id":"69ab2b3d101246e3e905c8dd","slug":"voter-list-revision-notices-170-lakh-out-of-171-lakh-have-been-disposed-of-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-127935-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मतदाता सूची पुनरीक्षण 1.71 लाख नोटिसों में से 1.70 लाख का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मतदाता सूची पुनरीक्षण 1.71 लाख नोटिसों में से 1.70 लाख का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। छह मार्च को शाम चार बजे तक मतदाता नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। बाद में बीएलओ ने आई आपत्तियां निस्तारित कीं।
प्रशासन की ओर से एक माह पहले ही विसंगति और नो-मैपिंग से जुड़े कुल 1.71 लाख से अधिक नोटिस घर-घर पहुंचाए गए थे। इनमें विसंगति सूची के करीब 1.56 लाख और नो-मैपिंग के 14,927 मामले शामिल थे। नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर दावे और आपत्तियां दर्ज कराईं। कुल 1.71 लाख नोटिसों में से लगभग 1.70 लाख मामलों का निस्तारण कर लिया गया है।
बीएलओ ने क्षेत्र में जाकर संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए और प्रक्रिया पूरी कराई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को दावे व आपत्तियों का अंतिम दिन रहा। सभी को नोटिसों के दस्तावेज जमा हो चुके हैं। उन्हें जांचकर मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाना है। इससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह सके।
Trending Videos