सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Suspicious death of a young man, family alleges death due to heat stroke

Chitrakoot News: युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों का लू लगने से मौत का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a young man, family alleges death due to heat stroke
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चित्रकूट। शिवरामपुर-सीतापुर मार्ग पर भीषण गर्मी के कारण एक 45 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लू लगने से मौत होने का कारण बताया।
Trending Videos


सीतापुर चौकी क्षेत्र के राघवपुरी निवासी रामसेवक ने बताया कि उनके चाचा लखनलाल उर्फ बच्ची (45) भिक्षावृत्ति करते थे। बुधवार दोपहर वे शिवरामपुर से पैदल घर लौट रहे थे। बान तालाब के पास अत्यधिक धूप से उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच की। उन्होंने शरीर में पानी की अत्यधिक कमी और लू लगने की आशंका जताई। सीतापुर चौकी प्रभारी मेवालाल ने बताया कि परिजनों के पत्र के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed