सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tarauna's voter list is erroneous: the son is older than the mother, and the grandparents are younger than the grandson.

तरौंहा की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी: बेटा मां से बड़ा तो दादा-दादी भी पौत्र से छोटे

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 18 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tarauna's voter list is erroneous: the son is older than the mother, and the grandparents are younger than the grandson.
विज्ञापन
चित्रकूट। विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के तरौहा बूथों की मतदाता सूचियों में तमाम विसंगतियां हैं। कई बूथों पर मतदाताओं की उम्र में ऐसे अंतर पाए गए हैं। कहीं बेटा अपनी मां से उम्र में बड़ा है, तो कहीं दादा-दादी भी पौत्र-पौत्री से काफी छोटे दर्शाए गए हैं। इन गड़बड़ियों से चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
Trending Videos

चुनाव आयोग के फरमान पर विशेष मतदाता प्रगाढ़ अभियान चलाया गया। चित्रकूट जनपद की दो विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट व मऊ-मानिकपुर क्षेत्र में भी चलाए गए अभियान में मतदाता सूचियों के आलेख्य प्रकाशन किया गया। दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में कई विसंगतियां पाई गई, हालांकि चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में वोटर लिस्टों में दर्ज विसंगतियों को दुरुस्त करने के लिए बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट में कुल 469 बूथों में सबसे अधिक गड़बड़ी तरौहा क्षेत्र में सामने आई है, जहां माता-पिता और संतान की आयु में असामान्य अंतर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान सभा क्षेत्र में 96108 लोगों को विसंगति सूची को लेकर नोटिस भेजी गई थी। इसमें सबसे अधिक माता-पिता व बेटे की आयु में अंतर तरौहा क्षेत्र में विसंगति सूची में शामिल 2296 नामों में से करीब 2010 मामलों में आयु संबंधी अंतर पाया गया है। अन्य 286 में नाम व नो मैप की शिकायतें है। इससे मतदाताओं को सूची संशोधन के लिए फिर से प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है, वहीं प्रशासन की ओर से नो मैप, नामों की त्रुटि तथा पिता-पुत्र की आयु में अंतर जैसे मामलों को लेकर जिले भर में करीब 1.56 लाख लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर अभिलेख प्रस्तुत कर सुधार कराने को कहा गया है।

--------

बोले जिम्मेदार----
एडीएम चंद्र शेखर में बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ मौके पर जाकर विसंगति सूची के नामों की गड़बड़ी को ठीक करवाने का कार्य कर रही है। किसी को कोई समस्या होती है, तो वह कार्यालय आकर या फिर ईआरओ से मिलकर समस्या का समाधान पा सकता है।
--------
केस 1

-विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के तरौहा पूर्वी के बूथ संख्या 466 के भाग संख्या 6 की मतदाता सूची में सुनैना देवी की आयु 28 वर्ष है। जबकि इनके बेटे की आयु 34 वर्ष है यानी सुनैना से उनका बेटा छह साल बड़ा है। इसके अलावा बूथ संख्या पर 552 नामों में से लगभग 500 में विसंगतियां हैं। सूची में पुत्र या पुत्री की आयु माता-पिता से 15 से 20 वर्ष अधिक दर्ज है।
---------

केस-2

-विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के तरौहा पश्चिमी के बूथ संख्या 465 के भाग क्रम संख्या दो से श्यामा देवी ने अपने दादा, दादी, नाना व नानी का साक्ष्य दिया है। इसमें इनकी उम्र 71 साल है। वहीं इनके पूर्वजों की आयु महज 31 साल दर्शाई गई है। इनके अलावा यहां के बूथ की मतदाता सूची में 530 नामों में से करीब 400 में बेटा या बेटी की आयु अपनी मां से 6 से 10 वर्ष बड़ी दर्शाई गई है।
---------

केस -3

-विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के तरौहा मध्य भाग के बूथ संख्या 469 के भाग संख्या 17 के कय्यूम की उम्र 41 साल है, वहीं बेटा उनसे छह साल बड़ा यानी 48 साल का मतदाता सूची में है। इनके अलावा 258 नामों में से 250 में पिता-पुत्र की आयु में अंतर पाया गया।
-------

केस-4

-विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के दक्षिण भाग के बूथ संख्या 468 के भाग संख्या 349 में मयानुद्दीन की आयु 57 साल है। जबकि इनके दादा-दादी 40 साल छोटे हैं। मसलन संतान छह साल बड़ी है। में इसी प्रकार 264 नामों में से 260 में केवल आयु संबंधी त्रुटि दर्ज हैं।
-------

केस-5

-विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के उत्तरी भाग के बूथ संख्या 467 के भाग संख्या दो में मंसूर खां की आयु 37 वर्ष है। वहीं इनके माता पिता की आयु 25 साल दर्शाई गई है। इसमें मां की उम्र 24 साल व 25 साल के पिता है। इनके अलावा 692 नामों में से 600 से अधिक में आयु कम या अधिक दर्ज होने की विसंगति सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed