{"_id":"69ea81fd8f06055074041ad7","slug":"teacher-suspended-for-disobeying-transfer-order-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-130043-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: स्थानांतरण आदेश की अवहेलना पर शिक्षिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: स्थानांतरण आदेश की अवहेलना पर शिक्षिका निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने एक शिक्षिका को निलंबित किया। उन्होंने यह कार्रवाई स्थानांतरण आदेश की अवहेलना करने पर की है।
प्राथमिक विद्यालय मकवनपुरवा की शिक्षिका राजश्री का स्थानांतरण यहां से प्राथमिक विद्यालय कोढ़न पुरवा में किया गया था। उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कर 10 अप्रैल से कोढ़न पुरवा में उपस्थित होकर योगदान देने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश पांडेय को भी 10 अप्रैल से राजश्री के हस्ताक्षर न कराने के आदेश दिए थे। बीते 17 अप्रैल को बीएसए बीके शर्मा के निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका में 10 अप्रैल तक राजश्री के हस्ताक्षर मिले।
उनके द्वारा नवीन तैनाती स्थल पर जॉइन न करने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। इस पर उन्होंने शिक्षिका राजश्री को निलंबित कर दिया। उन्हें प्राथमिक विद्यालय कोढ़न पुरवा में संबद्ध किया गया है। निलंबन की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी (मुख्यालय) शशांक शेखर शुक्ला को नामित कर विभागीय नियमानुसार जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X