सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The ghats on the banks of the Mandakini River have become dilapidated and are no longer fit for bathing.

Chitrakoot News: मंदाकिनी किनारे बने घाट हुए जर्जर, स्नान करने लायक नहीं बचे

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 08 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The ghats on the banks of the Mandakini River have become dilapidated and are no longer fit for bathing.
07 सीकेटीपी-04-मंदाकिनी नदी के घाट में टूटे चबूतरे के नीचे लगा कूड़े का ढेर। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शंकर बाजार के मंदाकिनी किनारे बने घाट जर्जर हो गए हैं।घाट में बनी सीढ़ियां टूट गई हैं। घाटों में गंदगी भी कई स्थानों पर जमा है। घाट स्नान करने लायक तक नहीं बचे।
Trending Videos

धर्मनगरी से निकलने वाली मंदाकिनी नदी जिला मुख्यालय से भी निकली है। नदी के रेलवे पुल के पास स्थित नदी के किनारे समाज सेवियों ने घाट का निर्माण कराया था। जिनका नाम सुंदरघाट, गुप्ता घाट सहित महिला घाट रखा गया था। जहां शहर के निवासी सहित आसपास बसे गांव के रहने वाले ग्रामीण स्नान करते थे। शहर के पूर्व सभासद रमेश सोनी, व्यापारी नेता सुशील कक्का ने बताया कि पवित्र मंदाकिनी नदी में शहर के निवासियों की बड़ी श्रद्धा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी किनारे बने घाटों में स्नान करते हैं। खिचड़ी सहित महाशिवरात्रि में यहां पर मेला लगता है। यह बने घाटों की हालत जर्जर हो गई है। सुनील कुमार निषाद ने बताया इन घाटों की सफाई के लिए किसी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगी। इससे घाटों में गंदगी पड़ी रहती है। नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि घाटों के सुंदरीकरण के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। बजट स्वीकृत होने पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed