{"_id":"6935cb251f64a06a780a5c25","slug":"the-work-on-the-approach-road-of-the-under-construction-bridge-will-gain-momentum-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-124131-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: निर्माणाधीन सेतु के पहुंच मार्ग के कार्यों मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: निर्माणाधीन सेतु के पहुंच मार्ग के कार्यों मिलेगी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में बरदहा और वाल्मीकि नदी पर निर्माणाधीन सेतु के पहुंच मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य होंगे। इनके लिए वहां पर पहुंच मार्ग के दोनों तरफ बोल्डर पत्थर लगाए जाएंगे। स्वीकृत बजट के सापेक्ष शासन ने 1.62 करोड़ की किस्त जारी कर दी है। बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था सेतु निगम निर्माण कार्यों को रफ्तार देगी।
जनपद में ऊंचाडीह-रानीपुर कल्याणगढ़ संपर्क मार्ग पर बरदहा नदी व करवलिया-टेरा मार्ग पर वाल्मीकि नदी पड़ती हैं। इलाके के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए बरदहा नदी पर सेतु निर्माण के लिए 8.12 करोड़ व वाल्मीकि नदी पर सेतु निर्माण को 6.46 करोड़ प्रस्तावित हुए थे। मंजूरी देकर शासन ने बजट आवंटित किया था।
बजट मिलने पर कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने प्रस्तावित दोनों नदियों पर सेतु निर्माण कार्य शुरू कराया। अभियान चलाकर बरदहा नदी पर सेतु निर्माण में स्वीकृत के सापेक्ष 7.10 करोड़ तथा वाल्मीकि नदी पर सेतु निर्माण में स्वीकृत के सापेक्ष 5.37 करोड़ खर्च किए गए लेकिन बजट की कमी से दोनों सेतु पर पहुंच मार्ग के सुरक्षात्मक कार्य रह गए थे।
अधूरे कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था ने बजट की मांग की थी। जिस पर शासन ने बरदहा व वाल्मीकि नदी पर सेतु पहुंच मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए बजट जारी कर दिया है, इनमें बरदहा नदी पर सेतु के पहुंच मार्ग में 76.35 लाख व वाल्मीकि नदी पर सेतु के पहुंच मार्ग में 86.20 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं।
बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था सेतु निगम अभियान चलाकर बरदहा और वाल्मीकि नदी पर सेतु के पहुंच मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य कराएगा। इसके लिए वहां पर मार्ग के दोनों तरफ बोल्डर पत्थर लगाए जाएंगे।
Trending Videos