सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thieves made off with cash and jewelry from the house

Chitrakoot News: चोरों ने घर से नकदी व जेवर किया पार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thieves made off with cash and jewelry from the house
विज्ञापन
फोटो 17 सीकेटीपी 09 चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात को बरुआ में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और नकदी सहित जेवर पार कर दिया। बरुआ निवासी राकेश तिवारी ने बताया कि रात को वह परिजनों के साथ भोजन करके घर के बाहर सो रहे थे। सभी कमरों में ताला बंद था। रात में चोर आए और नशीले पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। तकिए के नीचे रखी चाबी निकाल कर दरवाजे का ताला खोला और कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह दरवाजे का ताला खुला देखा और घर के अंदर गये तो सामान बिखरा पड़ा था। बक्से से नकदी व जेवर भी गायब थे। बताया कि एक छोटा बक्सा घर से लगभग 100 मीटर दूर बगीचे में पड़ा मिला। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed