सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tobacco consumption weakens the body

Chitrakoot News: तंबाकू सेवन से शरीर हो जाता है कमजोर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tobacco consumption weakens the body
विज्ञापन
चित्रकूट। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के अंतर्गत कला संकाय में गोष्ठी की गई। जिसमें तंबाकू सेवन से होने वाली हानि के बारे में चर्चा की गई। मानसिक स्वास्थ्य समिति एवं कल्याण नीति क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रो नंद लाल मिश्र ने कहा कि तंबाकू सेवन से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती है। शरीर कमजोर हो जाता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है। आंखों से कम दिखता है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तंबाकू सेवन न करने के लिए युवाओं को जागृत करना चाहिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह किसी भी तरह का नशा नहीं करेंगे। कार्यक्रम का संचालन संकाय समिति के सदस्य डॉ. श्याम सिंह गौर व डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed