सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   You will be able to undertake a pilgrimage to five major holy sites, including Chitrakoot, every week

Chitrakoot News: हर सप्ताह कर सकेंगे चित्रकूट समेत पांच प्रमुख तीर्थों की यात्रा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
You will be able to undertake a pilgrimage to five major holy sites, including Chitrakoot, every week
विज्ञापन
चित्रकूट। शासन ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सीएम की पहल राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने विजिट माय स्टेट अभियान से संचालित पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेजों को नियमित कर दिया है। अब श्रद्धालु प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

यूपीएसटीडीसी की ओर से प्रयागराज-चित्रकूट एक दिवसीय धार्मिक टूर पैकेज प्रत्येक शनिवार संचालित किया जाएगा। सुबह 7 बजे प्रयागराज से रवाना होकर श्रद्धालु लगभग 10 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान गुप्त गोदावरी, माता अनुसूइया आश्रम, स्फटिक शिला, राम दरबार, कामतानाथ मंदिर और हनुमान धारा के दर्शन कराए जाएंगे। शाम 5 बजे वापसी शुरू होगी और रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचकर यात्रा समाप्त होगी। इस पैकेज का शुल्क मात्र 1000 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed