{"_id":"69862d2a88240da25808eff9","slug":"thieves-targeted-a-house-and-cattle-shed-stealing-35-goats-and-jewellery-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-126679-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चोरो ने घर व मवेशी बाडे़ को बनाया निशाना, 35 बकरियां व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चोरो ने घर व मवेशी बाडे़ को बनाया निशाना, 35 बकरियां व जेवर चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला गांव में बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से सोने व चांदी के जेवर और दूसरे मवेशी बाड़े में सेंध लगाकर 35 बकरियां चोरी कर ले गए। वहीं बकरियों के पांच मेमनों को मार कर फेंक दिया। सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।
इटवा डुडैला गांव निवासी साधूराम वर्मा ने बताया कि मवेशी बाड़े के पीछे सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे और बकरियों को ले जाने लगे तो मेमने आवाज करने लगे। इस पर चोरों ने पांच मेमनों को मारकर 35 बकरियां चोरी कर लीं। इसी प्रकार राजेश वर्मा ने बताया कि रात में ही चोर घर के अंदर दरवाजे की कुंडी तोड़ कर घुसे। बक्सा सहित अन्य सामान कुछ दूर ले गए और जेवर निकाल कर कपड़े सहित अन्य सामान फेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची घटना की जांच करने लगी। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि तहरीर मिली है। सर्विलांस व एसओजी टीम भी घटना के खुलासे के लिए लगी है। संदिग्धाें की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Trending Videos