सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Those who do not respond to the notice will be heard again

Chitrakoot News: नोटिस का जवाब नहीं देने वालों की दोबारा होगी सुनवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 30 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Those who do not respond to the notice will be heard again
विज्ञापन
चित्रकूट। जिन मतदाताओं की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची 2003 में मैपिंग नहीं हो पाई। उन मतदाताओं को क्रमबद्ध तरीके से नोटिस जारी की जा रही है। जिस व्यक्ति किसी कारणवश सुनवाई में उपस्थित नहीं हो सका है। वह अपना हस्ताक्षर कर पत्र अधिकारियों दे सकता है। दोबारा उसकी सुनवाई होगी। नोटिस के जवाब में 13 अभिलेखों में से कोई एक अभिलेख उपलब्ध कराना होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी पुलिकित गर्ग ने कलक्ट्रेट सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर लॉगिन करके नोटिस की जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऑनलाइन भी नोटिस का जवाब देने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा मतदाताओं की बीएलओ द्वारा भी नोटिस उपलब्ध कराया जा रहा है। ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर लॉगिग करके एसआईआर 2026 सबमिट डाक्यूमेंटस अर्गेस्ट नोटिस ईशू submit documents against notice पर क्लीक करने से एक बॉक्स खुलेगा। जिसमें वोटर आइडी नंबर टाइप करने पर चल जाएगा कि नोटिस जारी हुआ है। यदि नोटिस जारी हुआ है तो नया पेज खुलेगा। जहां मतदाता को ईपिक संख्या या नोटिस संख्या भरनी होगी। निर्धारित अभिलेखों को अपलोड करना होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed