सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Treasury scam: SIT tightens noose, raids in search of seven new middlemen

कोषागार घोटाला: एसआईटी ने कसा शिकंजा, सात नए बिचौलियों की तलाश में दबिश

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 29 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Treasury scam: SIT tightens noose, raids in search of seven new middlemen
विज्ञापन
चित्रकूट। कोषागार में हुए 43.13 करोड़ रुपये के बहुचर्चित घोटाले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। एसआईटी ने अब तक नौ बिचौलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिनमें से कई आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। ताजा जांच में छह से सात नए बिचौलियों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए एसआईटी की टीमें लगातार छापा मार रही है। वहीं, चिह्नित बिचौलिए गिरफ्तारी से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
Trending Videos

कोषागार में हुए इस बड़े घोटाले का खुलासा तब हुआ जब पेंशनरों के खातों में एरियर मद के नाम पर भुगतान की गई धनराशि में से बिचौलियों के माध्यम से एक बड़ा हिस्सा निकाल लिया गया। कोषागार कर्मचारियों की मिलीभगत से यह खेल खेला जा रहा था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसआईटी ने जब विवेचना शुरू की तो इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

नौ बिचौलिये जेल में, आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
एसआईटी ने अब तक नौ बिचौलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें से आठ के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। हाल ही में एक और बिचौलिए की गिरफ्तारी हुई है। एसआईटी की जांच में अब करीब छह से सात नए बिचौलियों के नाम सामने आए हैं। इनमें सोमवार को गिरफ्तार किए गए बिचौलिए हनुवा निवासी देव कुमार उर्फ बोग्गन त्रिपाठी का भाई रितेश उर्फ मुन्नू त्रिपाठी भी शामिल है।
----------

गिरफ्तारी से बचने की जुगत में बिचौलिये
एसआईटी की टीमें इन नए चिह्नित बिचौलियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। दूसरी ओर, जिन बिचौलियों के नाम सामने आए हैं, वे गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट और संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ तो जिला छोड़कर भागने की फिराक में हैं लेकिन बचना उनके लिए मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed