सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Upset over his wife visiting her parents' home, a husband hanged himself.

Chitrakoot News: पत्नी के मायके जाने क्षुब्ध पति ने फंदा लगा दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 22 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Upset over his wife visiting her parents' home, a husband hanged himself.
फोटो न- 21 सीकेटीपी 30 लवलेश फाइल फोटो। आर्काइव।
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के सभापुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार रात हुई। युवक की पत्नी विवाद के बाद मायके चली गई थी, जिससे वह दुखी था।



गांव निवासी सुमेर ने बताया कि उसका 24 वर्षीय भाई लवलेश व भाभी रत्ना के बीच घरेलू विवाद हुआ था। विवाद के बाद रत्ना अपने मायके छतरपुर चली गई थी। इससे दुखी होकर लवलेश ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। लवलेश की पत्नी रत्ना भी घटना की जानकारी मिलने पर वापस लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। उनकी पांच महीने की एक बच्ची भी है। लवलेश चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।भरतकूप थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed