सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women danced during the Kalash Yatra; the discourse highlighted the glory of devotion and salvation.

Chitrakoot News: कलश यात्रा में थिरकीं महिलाएं, कथा में भक्ति व मोक्ष की महिमा

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 22 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women danced during the Kalash Yatra; the discourse highlighted the glory of devotion and salvation.
21 सीकेटीपी-48-कलश यात्रा में नृत्य करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। नगर पंचायत मऊ के आनंदी नगर में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ, जिसमें महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कलश यात्रा आनंदी नगर से बस स्टैंड होते हुए मां आनंदी धाम तक निकाली गई। इसके बाद श्रद्धालु यमुना तट पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा। फिर शोभायात्रा कथा स्थल तक पहुंची। वृंदावन से आए कथा व्यास आचार्य तरंग महाराज ने पहले दिन श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया, कलियुग में प्रभु भक्ति, सत्संग और भागवत श्रवण ही मानव जीवन के कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है। आचार्य ने नैमिषारण्य में 88 हजार ऋषियों और सूतजी के संवाद का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य तरंग महाराज ने कहा, भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के दुखों का नाश कर उसे मोक्ष की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने आत्मदेव की कथा का संक्षिप्त वर्णन भी किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया गया। कथा में परीक्षित के रूप में जगपतिया देवी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर नारायण गुप्ता, राज गुप्ता, शुभम गुप्ता और कृष्णा गुप्ता मौजूद रहे। पूर्व प्रधान इंद्रराज गुप्ता सहित गुप्ता परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed