सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Villagers protest against alleged mining in the Bages River beyond the border.

Chitrakoot News: बागे नदी में सीमा पर हटकर खनन का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 06 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against alleged mining in the Bages River beyond the border.
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के मऊ ब गांव के पास बागे नदी में कंचा घाट में सीमा से हटकर खनन करने पर ग्रामीणों ने रोक लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और खनन पर रोक लगाई और नापजोख की। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी। वैसे तो खनन क्षेत्र बांदा जिले के अंतर्गत आता है लेकिन खनन वाले वाहन भरतकूप थाना क्षेत्र से निकलते हैं। इस बात से ग्रामीण नाराज चल रहे थे।
Trending Videos

मऊ ब गांव के ग्रामीणों का कहना है कि बागे नदी में खनन संचालक को पहाड़िया घाट पर खनन का पट्टा मिला है लेकिन पट्टा संचालक काफी दिनों से सीमा क्षेत्र से हटकर कई किमी दूर खनन में जुटे हैं। इसकी जानकारी सभी को है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे राजस्व की क्षति हो रही है। साथ ही नदी का स्वरूप भी बदल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को ग्रामीण इकट्ठा हुए और नदी किनारे पहुंच गए। वहां खनन रोकने के लिए कहा तो खनन संचालकों में कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अत्रिमुनी यादव को जानकारी दी। कुछ देर में प्रधान लेखपाल प्रेमचंद्र के साथ पहुंचे और नापजोख शुरु कराई। नापजोख में अनियमित तरीके से खनन मिला है। लेखपाल प्रेमचंद्र ने बताया कि खनन के समय कुछ हिस्सा सीमा से बाहर मिला है। इस पर रोक लगा दी गई है। एसडीएम पूजा साहू ने बताया कि सीमा से हट कर खनन की जानकारी नहीं है। पता कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed