सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman accuses village head of land grabbing, complains to DM

Chitrakoot News: महिला का प्रधान पर जमीन हड़पने का आरोप, डीएम से की शिकायत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses village head of land grabbing, complains to DM
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के ममसी बुजुर्ग गांव में एक महिला ने ग्राम प्रधान पर उसकी जमीन हड़पने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

ममसी बुजुर्ग निवासी संतोषी देवी ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उनके पति जगदेव की मृत्यु लगभग 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। तब से वह चकौंध गांव में एक छोटे से घर में रहकर मजदूरी करके अपने बेटे मनपूरन का पेट पाल रही हैं। आरोप है कि गांव के प्रधान ने लेखपाल की मिलीभगत से उनके मृत पति के नाम की जमीन अपने परिजनों के नाम करवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब संतोषी देवी को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने प्रधान से बात की। प्रधान ने शुरू में पैसे देकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही, लेकिन अभी तक कोई राशि नहीं दी गई। जब महिला ने अपने पैसे मांगे तो प्रधान ने न केवल उन्हें गाली दी, बल्कि अपनी लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित महिला ने प्रशासन से अपनी जमीन वापस दिलाने और प्रधान तथा लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मामले को गंभीरता को लेकर राजापुर एसडीएम फूलचंद्र यादव को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed