{"_id":"6a40073a17cb852af7040088","slug":"woman-beaten-up-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-132954-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महिला को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक महिला ने दूसरी महिला को पीट दिया। घायल महिला ने पुलिस से शिकायत की है। कांशीराम कॉलोनी निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम सुहाना ने बिना किसी कारण के गाली गलौज कर डंडे से पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से सिर व आंख के पास चोट आई है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
-- -- --
रुपये के विवाद में भाई को पीटा
चित्रकूट। कोरी मुरई का पुरवा निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि घर बनाने के लिए भाई अमित कुमार, शैलेंद्र कुमार व भाभी ऊषा देवी का रुपयों के लिए विवाद हो गया है। कहासुनी बढ़ने पर सभी ने कुलदीप की पिटाई कर दी। जिससे घायल हो गया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
-- -- --
मां-बेटे को रिश्तेदारों ने पीटा
चित्रकूट। रामायण मेला निवासी आरती देवी ने बताया कि शाम को उसका मौसेरा भाई पतेरी उसकी मां से रुपये मांग रहा था। मां ने रुपये देने से मना किया तो गाली गलौज करने लगा। इतने में अंजली, संगीता, मुन्नी व पतेरी ने मिल कर मां को पीट दिया। पतेरी ने सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे मां का सिर फट गया। इसके बाद उसको को लाठी डंडा से पीट दिया। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)