सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman molested while praying, beaten up when she protested

Chitrakoot News: पूजा करने गई महिला से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 22 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman molested while praying, beaten up when she protested
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर स्थित असावर माता मंदिर में ताला बंद करने की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। शिकायत से खुन्नस पर वाल्मीकि आश्रम के महंत व उसके साथी ने महिला को गाली-गलौज करते हुए गलत नीयत से छेड़खानी की। भाग कर महिला ने जान बचाई। पुलिस को तहरीर दी है।
Trending Videos

महिला ने बताया कि वह सुबह सात बजे असावर माता मंदिर में पूजा करने गई तो देखा कि वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास मंदिर में ताला बंद कर बैठा था। ताला खोलने के लिए कहा तो महंत और उसके साथी रज्जन तिवारी गाली-गलौज करने लगे। महिला मंदिर से घर और जिलाधिकारी से मंदिर में ताला बंद करने की शिकायत की। फिर मंदिर में पूजा करने गई तो शिकायत की जानकारी पर खुन्नस मानते हुए महंत व उसके साथी उसका वीडियो बनाने लगे, मना करने पर गाली-गलौज करते हुए बुरी नीयत से लिपट गए और पीट दिया। वह छुड़ा कर भागी, तब जाकर उसकी जान बच सकी। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महंत व उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed