सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Death of two B.Tech students: Google Map showed the path of death, Delhi-Doon Expressway was closed

Death of 2 students: गूगल मैप ने दिखाया मौत का रास्ता, बंद को दिखा दिया खुला, टक्कर लगते ही फटे दिल और फेफड़े

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 08 Apr 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Baghpat News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रखे पत्थरों से दिल्ली निवासी बीटेक के दो छात्रों प्रयागराज और कपिल की कार टकरा गई। बागपत में मवीकलां के पास हादसा हुआ। दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों गूगल मैप के जरिये हरिद्वार की ओर जा रहे थे। 

Death of two B.Tech students: Google Map showed the path of death, Delhi-Doon Expressway was closed
प्रयागराज (ऊपर) व कपिल और उनकी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मवीकलां के पास लगाए गए पत्थरों से टकराने पर बीटेक के छात्रों प्रयागराज कौशिक (25) निवासी आर्य नगर और कपिल पाराशर (24) निवासी कुंज एक्सटेंशन-दो नांगलोई दिल्ली की मौत हो गई। ये दोनों अपने परिवार में इकलौते बेटे थे। प्रयागराज के पिता राजेंद्र कौशिक नीति आयोग में अवर सचिव हैं। ये लोग गूगल मैप के जरिये एक्सप्रेस वे पर चढ़े थे, जबकि इसे पत्थर लगाकर बंद किया गया था। 
Trending Videos

 

Death of two B.Tech students: Google Map showed the path of death, Delhi-Doon Expressway was closed
कपिल और प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला
अवर सचिव राजेंद्र कौशिक ने बताया कि उनका बेटा प्रयागराज कौशिक हरियाणा के बहादुरगढ़ की पीडीएम यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को यूनिवर्सिटी में प्रयागराज और साथियों को बीटेक फाइनल की डिग्री मिली। यूनिवर्सिटी से ही प्रयागराज अपने दोस्त कपिल पाराशर के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान और प्रसाद चढ़ाकर नौकरी की कामना करने की बात कहकर निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 12 बजे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मवीकलां गांव के पास रास्ता रोकने के लिए रखे गए बड़े पत्थरों से उनकी टाटा पंच गाड़ी टकरा गई। इस हादसे में प्रयागराज और उसके दोस्त कपिल की मौके पर ही मौत हो गई।उनको पुलिसकर्मियों ने घटना के बारे में सूचना दी। 
 

उन्होंने बताया कि प्रयागराज और कपिल मोबाइल में गूगल मैप पर रास्ता देखकर हरिद्वार की तरफ जा रहे थे। पुलिस के अनुसार मोबाइल में हादसे के समय गूगल मैप खुला हुआ मिला। एलिवेटेड मार्ग से आगे एक्सप्रेसवे को गूगल मैप पर चालू और रास्ता क्लियर दिखाया गया था, लेकिन एक्सप्रेसवे पर चढ़ते ही हादसा हो गया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर रास्ता रोकने के लिए लगवाए गए पत्थरों से गाड़ी टकराने से हादसा हुआ है। इस मामले में परिजन कोई शिकायत देंगे तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

गूगल मैप के सहारे न रहें, खुद भी रखें ध्यान
सीओ विजय चौधरी ने कहा कि गूगल मैप के सहारे ही नहीं रहना चाहिए। सफर करते हुए खुद भी ध्यान रखें, इस तरह अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। एक्सप्रेसवे का 14 अप्रैल को उद्घाटन होना है और इसलिए ही वाहनों को रोकने के लिए पत्थर रखे गए हैं। पत्थर अस्थायी होने के कारण गूगल मैप पर रास्ता साफ दिखाई देता है और इस कारण यहां हादसे होते हैं। कोहरे के दौरान भी कई बार हादसे हुए थे और तब यातायात पुलिस को तैनात करना पड़ा था।

एक अन्य कार भी पत्थरों से टकराई
बीटेक के छात्रों की कार टकराने के कुछ देर बाद ही वहां पत्थरों से एक अन्य वैगनआर कार भी पत्थर से टकराई। उस कार को चला रहे युवक अमित को ज्यादा चोट नहीं आई और उसे साथी तुरंत ही अस्पताल ले गए। वहां से उपचार के बाद उनको छुट्टी दी गई। इन हादसों को देखते हुए अधिकारियों ने वहां रात में पुलिस को तैनात करने की बात कही गई है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: स्कॉर्पियो ने ऑल्टो कार में मारी टक्कर, दोनों के चालकों की मौत, दो युवकों की हालत गंभीर


 

दोनों के दिल और फेफड़े फटे मिले
एक्सप्रेसवे पर हादसे में जान गंवाने वाले कपिल और प्रयागराज के दिल, फेफड़ों पर चोट लगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कपिल का दिल और फेफड़ा फटा हुआ मिला। वहीं प्रयागराज का फेफड़ा फटा हुआ था। चिकित्सकों के अनुसार दिल और फेफड़ा फटने से दोनों की मौत हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed