{"_id":"69d7497291ff2b1c2c0fc366","slug":"up-meerut-closed-in-protest-against-sealing-of-central-market-traders-said-don-t-kick-in-the-stomach-2026-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सेंट्रल मार्केट में सीलिंग के विरोध में मेरठ बंद, व्यापारी बोले- पेट पर मत मारो लात, सरकार निकाले समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सेंट्रल मार्केट में सीलिंग के विरोध में मेरठ बंद, व्यापारी बोले- पेट पर मत मारो लात, सरकार निकाले समाधान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:09 PM IST
सार
Meerut News: यूपी के मेरठ स्थित शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में बुधवार को 44 भवनों पर आवास विकास ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सील लगा दी। इसे लेकर व्यापारियों ने दिनभर हंगामा किया और बृहस्पतिवार यानी आज मेरठ बंद का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
1 of 8
बंद पड़ा लाला का बाजार और आसपास के इलाका।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग और आवास विकास परिषद के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा है। व्यापारियों द्वारा सेंट्रल मार्केट के समर्थन में बृहस्पतिवार को पूरे शहर को बंद रखा गया है और मार्केट में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। विभिन्न व्यापारी एसोसिएशनों ने एकजुटता का आह्वान किया है, जिसके चलते शहर के कई प्रमुख बाजारों से व्यापारी इस आंदोलन में शामिल होने पहुंचे हैं।
Trending Videos
2 of 8
सदर बाजार में बंद कराते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
माधवपुरम, परतापुर, शास्त्रीनगर और जागृति विहार सहित कई प्रमुख बाजारों के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने का समर्थन किया है। इस एकजुटता के प्रदर्शन ने आवास विकास परिषद के खिलाफ व्यापारियों के रोष को स्पष्ट रूप से दर्शाया है। व्यापारियों ने कहा कि हमारे पेट पर लात मत मारो। सरकार से मामले का शीघ्र समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
सूरजकुंड का बाजार बंद रहा।
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास के खिलाफ आक्रोश
व्यापारियों का यह आंदोलन मुख्य रूप से आवास विकास परिषद की नीतियों और कार्रवाईयों के विरोध में है। धरने के दौरान व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से न्याय की गुहार लगाई।
4 of 8
बच्चा पार्क स्थित पेट्रोल पंप बंद रहा।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के बड़े हिस्से में बाजार बंद रहने के कारण आम जनजीवन पर भी इसका असर देखा जा रहा है। सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में भारी संख्या में व्यापारियों की मौजूदगी के साथ यह विरोध प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
5 of 8
जागृति विहार का बाजार बंद।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल मार्केट में एकसाथ 44 भवन सील किए
सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद बुधवार को आवास एवं विकास परिषद ने शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्केट में बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 व्यावसायिक भवनों को पूरी तरह सील कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।