स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी: 19 युवक और युवतियां हिरासत में, आपत्तिजनक सामग्री भी हुई बरामद; कुछ जोड़े पकड़े
पुलिस ने गुरुवार को दो स्पा सेंटरों पर छापा मारा। रुद्रपुर मोड़ से आठ युवतियां, छह युवक पकड़े गए। रामपुर मोड़ से तीन युवतियां, दो युवक हिरासत में लिए गए। अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई।
विस्तार
देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर मोड़ स्थित एक स्पा सेंटर पर गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी और कोतवाल राकेश कुमार राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मौके से आठ युवतियों और छह युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया। सभी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है।
वहीं सलेमपुर सीओ मनोज कुमार ने नायब तहसीलदार गोपालजी के साथ रामपुर मोड़ स्थित स्पा सेंटर पर छापेमारी की। यहां तीन युवतियां और दो युवक मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ मकान मालिक और स्पा सेंटर संचालक पर कार्रवाई में जुट गए हैं। साथ पकड़ी गईं युवतियों को चेतावनी देते हुए उनके परिजन को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।
जिले की पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक साथ विभिन्न जगहों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की भी बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
सदर कोतवाली पुलिस ने सीओ संजय रेड्डी की मौजूदगी में रुद्रपुर मोड़ स्थित एक स्पा सेंटर से कई युवक-युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया। सभी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है।
इसी क्रम में सलेमपुर क्षेत्र में भी सीओ मनोज कुमार ने नायब तहसीलदार गोपालजी के साथ रामपुर मोड़ स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारा, जहां से तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पकड़ी गई युवतियों को चेतावनी देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि संचालक और मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद पुलिस टीम ने पास के एक अन्य स्पा सेंटर और स्टेशन के सामने स्थित एक मकान पर भी छापेमारी की, लेकिन दोनों स्थानों पर पहले से ताला बंद मिला और संचालक फरार पाए गए।
सीओ ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इसमें संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित स्पा सेंटर को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन इस बार हुई कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई है।
इससे पूर्व भी कोतवाली पुलिस बैतालपुर चौकी क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर कुछ जोड़ों को पकड़ा था। शहर के एक अन्य स्पा सेंटर को भी हाल ही में बंद कराया गया था। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।