{"_id":"69da96ef955fa4506d0e3764","slug":"electricity-supply-improved-in-salempur-after-installation-of-new-transformer-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-179154-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सलेमपुर में नया ट्रांसफॉर्मर लगने से सुधरी बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सलेमपुर में नया ट्रांसफॉर्मर लगने से सुधरी बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लंबे समय से लो वोल्टेज और ट्रांसफाॅर्मर फाॅल्ट की समस्या से जूझ रहे बिजली उपभोक्ताओं को आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। बिजली निगम ने नगर के ओवरब्रिज के पास संत तुलसी मार्ग मोड़ पर 100 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर स्थापित कर दिया है। इससे वार्ड नंबर 10 और 13 के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा भरौली वार्ड में लगे 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए कर दी गई है। इससे एक साथ कई वार्ड के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
स्टेशन रोड स्थित अरविंद पान के पास लगा पुराना ट्रांसफाॅर्मर अधिक लोड के कारण बार-बार खराब हो जाता था। इससे दोनों वार्डों में बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। इस समस्या को लेकर सभासद अशोक गुप्ता और पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से बिजली निगम को पत्र देकर नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की थी। मांग पर संज्ञान लेते हुए निगम ने शनिवार को नया ट्रांसफाॅर्मर स्थापित कर दिया है।
वहीं, भरौली क्षेत्र में भी लंबे समय से लो-वोल्टेज और फाॅल्ट की समस्या बनी हुई थी। लगातार शिकायतों और जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता 100 केवीए से बढ़ाकर 250 केवीए कर दी गई। इससे खासकर गर्मी के मौसम में बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने विभाग और जनप्रतिनिधियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें बार-बार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
-- -- -- -
कोट......
फाॅल्ट की समस्या को देखते हुए ओवर ब्रिज के बगल में संत तुलसी मार्ग माेड़ पर 100 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया गया है। इसके अलावा भरौली वार्ड में लगे 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि कर 250 केवीए कर दी गई है। अन्य कई वार्डों की बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए पहल चल रही है।
- उमेश चंद, जेई बिजली निगम उप खंड सलेमपुर
Trending Videos