{"_id":"69da974168e88c960707de34","slug":"wedding-season-is-upon-us-deoria-markets-are-back-in-full-swing-deoria-news-c-208-1-deo1009-179195-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहालग की दस्तक: देवरिया के बाजारों में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहालग की दस्तक: देवरिया के बाजारों में लौटी रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के बाजारों में एक बार फिर सहालग (शादी-विवाह का सीजन) की धूम दिखाई देने लगी है। एक महीने के खरमास के बाद सहालग का शुभ मुहूर्त शुरू होने जा रहा है। इसको देखते हुए लोगों ने कपड़ा, आभूषण और किराना समेत सभी प्रमुख बाजारों में खरीदारी शुरू कर दिया है। शहर के मालवीय रोड, राघव नगर और मोतीलाल रोड में सर्राफा, कपड़ा के दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है।
शादी की तैयारियों में सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ा मार्केट में देखी जा रही है। दुल्हन के लहंगे, साड़ियां और दूल्हे की शेरवानी के लिए ग्राहकों में खासा उत्साह है। कपड़ा व्यापारी विवेक कमानी ने बताया कि सहालग की तिथियां करीब आने के चलते व्यापार में वृद्धि हुई है। लोग बजट के अनुसार नए फैशनेबल परिधानों की बुकिंग पहले से ही करा रहे हैं। साड़ी, लहंगा, सूट और शेरवानी से लेकर नए चलन में धोती कुर्ता की मांग भी खूब बढ़ी है।
आर्य समाज गली, मालवीय रोड और हनुमान मंदिर रोड स्थित सर्राफा दुकानों पर भी काफी चहल-पहल है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद वैवाहिक आभूषणों की बिक्री तेज हो गई है। सर्राफा कारोबारी कपिल सोनी के अनुसार हल्के वजन के आधुनिक डिजाइन वाले ज्वेलरी और डायमंड रिंग की मांग ज्यादा है। शुभ मुहूर्त के कारण लोग सोने के सिक्कों और पारंपरिक आभूषणों की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सर्राफा व्यवसायी जयेश बरनवाल ने बताया कि सोने की कीमतों में कमी के चलते बिक्री का वाल्यूम बढ़ा है। इसमें करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
-- -- -- --
किराना और अन्य सामानों की बढ़ी बिक्री
सिर्फ कपड़ा और सोना ही नहीं, बल्कि शादी-विवाह के भोज के लिए किराना सामान की बिक्री में भी उछाल आया है। मेवे, मसालों और अन्य रसद सामग्रियों के लिए थोक व फुटकर दुकानों पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा उपहार देने के लिए सोफा सेट, वाशिंग मशीन और एलईडी टीवी की बुकिंग भी तेज हो गई है। शहर के अधिकांश मैरिज हॉल और हलवाई पहले से ही बुक हो चुके हैं।
Trending Videos