सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   32 complaints were received on the Sampoorna Samadhan Diwas, three were resolved on the spot.

Deoria News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 32 शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
32 complaints were received on the Sampoorna Samadhan Diwas, three were resolved on the spot.
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील सभागार में सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व रामशंकर और एसडीएम दिशा श्रीवास्तव की देखरेख में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Trending Videos

समाधान दिवस में कुल 32 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें सबसे अधिक 26 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इनमें से 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस विभाग का एक मामला तथा अन्य विभागों के तीन मामले भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम रामशंकर ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का पारदर्शिता के साथ निपटारा सुनिश्चित करें और लंबित मामलों में अनावश्यक देरी न हो।
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि फरियादियों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। समाधान दिवस में राजस्व विभाग, पुलिस, विद्युत निगम, कृषि, शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed