{"_id":"69c1992b08afce11b0039b2a","slug":"bridge-approach-damaged-traffic-disrupted-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-155426-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुल की एप्रोच क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुल की एप्रोच क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मेहनौली गांव के पास बानगंगा नहर कैनाल पर बने पुल की एप्रोच क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि तीन साल पहले पुल का निर्माण कार्य कराया गया है। लेकिन एप्रोच को सही तरीके से नहीं बनाई गई है, जिसके चलते बारिश में इस पुल के दोनों तरफ की एप्रोच पर डाली गई मिट्टी बह गई। इससे राहगीरों को दो पहिया और चार पहिया वाहन से आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्षेत्र के देवनरायन पांडेय, रामू साहनी, डब्लू साहनी, हरि गोविंद आदि ने इसे सही कराने की मांग की है, जिससे इस पुल के द्वारा राहगीरों को आने-जाने में सुविधा मिल सके।
Trending Videos