सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women need to be aware of their rights, security and self-reliance: DM

महिलाओं को अधिकार, सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति जागरूकता जरूरी : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Women need to be aware of their rights, security and self-reliance: DM
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/शाहपुर। पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज में मिशन शक्ति अभियान-5 (सेकंड फेज) का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार सुरक्षा व स्वावलंबन के बारे में जानकारी देना है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि बहुत सी महिलाएं हमारे देश में हुई हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से अमिट छाप छोड़ी है। उनको अपना आदर्श बनाएं और प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ें। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए साइबर सुरक्षा व अन्य हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों को जाने व आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न नंबरों के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकें। कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से छात्राओं को पढ़ने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पढ़ाई में कोई कठिनाई न आए। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व तकनीकी शिक्षा के लिए स्मार्टफोन टैबलेट उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद में वन स्टाॅप सेंटर तथा सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित है, जिसके माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप लोग कड़ी मेहनत करके पढ़ाई करें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि शारदीय नवरात्रि में मुख्यमंत्री की ओर से मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया था। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही साथ साइबर सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। सभी पुलिस थानों पर मिशन शक्ति केंद्र व साइबर सेल स्थापित किया गया है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उच्च पदों पर आसीन है। देश के राष्ट्रपति व वित्त मंत्री भी महिला है उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है बस हौसला बनाए रखें सफलता अवश्य मिलेगी।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, सीओ बृजेश वर्मा, थाना प्रभारी डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव, अखंड प्रताप सिंह, गौरीशंकर पांडेय, डाॅ. अहमद, उमाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed