सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A new bridge will be built on the Belwa Dorachi drain, costing Rs 1 crore.

Deoria News: बेलवा दोराची नाला पर बनेगा नया पुल..खर्च होंगे एक करोड़ रुपये

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A new bridge will be built on the Belwa Dorachi drain, costing Rs 1 crore.
विज्ञापन
देसही देवरिया। बेलवा बाजार दोराची नाला पर जर्जर पुल की जगह नया पुल बनाने की शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा जिले में तीन और पुलों की स्वीकृति मिली है। इस पुल के निर्माण पर एक करोड़ 23 लाख रुपये खर्च होंगे।
Trending Videos

देवरिया-हाटा मुख्य मार्ग पर स्थित महुआडीह चौराहा से एक पिच मार्ग रामपुर दुबे, बेलवा बाजार होते हुए रामपुर हिरामन देसही देवरिया मुख्य मार्ग को जोड़ता है। बेलवा बाजार गांव स्थित दोराची नाला पर करीब 55 साल पहले बना पुल जर्जर हो गया है। सिंचाई व बाढ़ खंड विभाग ने इस पुल के जर्जर होने की वजह से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। इससे संबंधित सूचना का बोर्ड भी लगा दिया गया है।परेशान स्थानीय लोगों ने यहां नया पुल बनाए जाने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मांग की थी। कृषि मंत्री की पहल पर अक्तूबर में प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मार्च को प्रमुख अभियंता (विकास) लोक निर्माण, लखनऊ ने इस पुल को बनाए जाने की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। पुल निर्माण के लिए एक करोड़ 23 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग है।
इस बात की जानकारी होते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, अनिरुद्ध राव, प्रधान मनोज मद्धेशिया, रामदरश चौरसिया, अनूप पांडेय, बृजेश चौरसिया, शंभूनाथ यादव, जितेंद्र मद्धेशिया आदि ने खुशी जताई है।


इसी मार्ग पर है महुआडीह का नया थाना भवन

बेलवा बाजार गांव के पास महुआडीह थाने का नया भवन बन बन रहा है। यहां तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग से होकर जाना पड़ता है। इस भवन का जल्द ही लोकार्पण होना है। जर्जर पुल की वजह से पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों को सवरेजी या पिपरा मदन गोपाल के रास्ते जाना पड़ता है। नया पुल बनने से सभी को सहूलियत होगी।

आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। बेलवा बाजार में दोराची पुल जर्जर हो गया था। जनता की सुविधाओं को देखते हुए इसे बनाया जाना जरूरी था। वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अब पुल बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है।
सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed