{"_id":"6a0dfdc744dc93e466004e9a","slug":"a-young-man-climbed-a-tower-police-saved-his-life-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-182420-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक चढ़ा टावर पर, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक चढ़ा टावर पर, पुलिस ने बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह, जमा मस्जिद वार्ड निवासी गुड्डू हाशमी (35) ने बुधवार शाम घरेलू कलह से परेशान होकर 110 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
गुड्डू हाशमी पुत्र रशीद हाशमी ने बताया कि उसकी शादी प्रेम विवाह के जरिए हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी उनकी बेटी की आए दिन पिटाई करती थी। मारपीट के चलते पहले उसकी बेटी की गर्दन तक टूट चुकी है।
युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी घर के गहने बेच चुकी है। जब उसने इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने उसके कपड़े तक जला दिए। लगातार हो रहे विवाद और मानसिक तनाव से परेशान होकर गुड्डू बुधवार की शाम वार्ड नंबर 13 स्थित करीब 110 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज इंद्रेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए युवक को समझाया और विश्वास में लेकर काफी देर बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। नीचे उतरने के बाद युवक ने अपनी आपबीती सुनाई तो मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। पुलिस ने युवक को समझाकर शांत कराया और आगे आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। चौकी इंचार्ज इंद्रेश यादव ने बताया कि युवक पत्नी से विवाद कर टावर पर चढ़ा था। समझकर उसे नीचे उतरवाया गया। उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वह सुरक्षित है।

Trending Videos