{"_id":"6a32ea8923f34ec6d607e054","slug":"action-will-be-taken-against-those-encroaching-on-the-roadside-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-184805-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क की पटरी कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क की पटरी कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर। तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम अवधेश निगम की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने पूर्व में बनाए गए रोड मैप को लागू करने की बात कही। एसउीएम ने कहा कि अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए नाली के बाहर पटरी पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर में चल रहे अनियंत्रित ई-रिक्शा वाहन और मेन मार्केट में सीएचसी के पास लग रहे ठेले को हटवाने तथा ठेले को चलते फिरते रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के साथ पूर्व में हुई बैठक में लागू रोड मैप को पुनः लागू कराया जाएगा। नगर में जाम की समस्या के निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि बिना लाइसेंस वाले ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बिना कागज और नाबालिग चालकों पवर कार्रवाई कर ई-रिक्शा को सीज किया जाएगा।
ईओ नीतीश गौरव ने कहा कि नगर पंचायत पुलिस फोर्स के साथ नाली के बाहर पटरी को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए शीघ्र ही अभियान चलाएगा।