सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Advocates protested against the Naib Tehsildar

Deoria News: नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 19 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Advocates protested against the Naib Tehsildar
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदर पर एक अधिवक्ता से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की
Trending Videos

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम दिशा श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि नायब तहसीलदार सलेमपुर कई वर्षों से तहसील में तैनात हैं। उनके कार्य व्यवहार को लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। बार-बेंच की बैठकों में भी उनके कार्यशैली में सुधार की अपेक्षा की गई, लेकिन कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अप्रैल को वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभुजी पांडेय के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। इससे अधिवक्ता समाज आहत हुआ। इसके बाद 20 अप्रैल को तहसील बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नायब तहसीलदार के स्थानांतरण तक उनके न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में रामेश्वर प्रसाद मिश्र, सत्य प्रकाश यादव, आदर्श कुमार, दिग्विजय पांडेय, देवेंद्र दुबे, प्रमोद तिवारी, बृजेश मिश्र, बैजनाथ पांडेय, सुधांशु तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed