{"_id":"6a0ca9bc3b4367bcc1055243","slug":"fir-against-12-people-for-assaulting-wedding-guests-deoria-news-c-208-1-deo1013-182274-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरातियों से मारपीट में 12 लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरातियों से मारपीट में 12 लोगों पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में रास्ते के विवाद में बरातियों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों पर बलवा व मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, बेलवा गांव निवासी शिवशंकर प्रसाद के पुत्र की बरात रविवार की रात डेहरी गांव निवासी पन्नेलाल प्रसाद के यहां गई थी। रात करीब नौ बजे द्वार पूजा के लिए बराती जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि डेहरी गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बरातियों की पिटाई कर दी। इससे कई लोग घायल हो गए।
पुलिस ने शिवशंकर प्रसाद की तहरीर पर डेहरी गांव निवासी दीपक, गोलू, राहुल, रवि, नितेश, साहिल, हंगा, अभिषेक, अर्जुन, राज, टमाडू व करण पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos