फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Agriculture Minister inaugurates Rs 24 lakh crematorium

Deoria News: कृषि मंत्री ने 24 लाख से बने अंत्येष्टि स्थल का किया लोकार्पण

Sun, 19 Jul 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister inaugurates Rs 24 lakh crematorium
तरकुलवा विकास खंड के भरौटा गांव में अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप श
तरकुलवा। विकास खंड की ग्राम पंचायत भरौटा में खनुआ नदी के किनारे शनिवार को 24 लाख की लागत से निर्मित अंत्येष्टि स्थल का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खनुआ नाले पर 2 करोड़ 6 लाख 47 हजार की लगत से पुल बनकर तैयार होना और बगल में 24 लाख से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाना इसका प्रमाण है। कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने देश और प्रदेश के खजाने को लूटने का काम किया था। अपराध चरम पर था। अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। लेकिन डबल इंजन की सरकार में निरंतर गांव, गरीब, किसान, नौजवान, व्यपारी सहित हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। यह इसलिए संभव हो रहा है क्योंकि आपने प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है। समाजवादी पार्टी की साइकिल जब प्रदेश से हटी तो गांव-गांव में विकास की रफ्तार तेजी पकड़ने लगी। आज प्रत्येक गांव में बिजली, सड़क, पानी आदि बुनियादी सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम तेजी से हो रहा है। यह सिलसिला आगे भी चलता रहे, इसके लिए 2027 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के लिए आप सबका सहयोग जरूरी है। ग्राम प्रधान राधेश्याम गुप्ता ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, राजेश सिंह सेंगर, सुभाष यादव, मनोज यादव, धीरज मिश्रा, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed