{"_id":"6a5bd8f6ab93c35f4408360e","slug":"not-replaced-transformer-after-4-days-deoria-news-c-208-1-deo1046-187130-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार दिन बाद भी नहीं बदल गया ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार दिन बाद भी नहीं बदल गया ट्रांसफाॅर्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खामपार। क्षेत्र के भठवा तिवारी गांव में पिछले चार दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। बुधवार रात बारिश के दौरान ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। चार दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला जा सका है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंची और फाल्ट ठीक करने का प्रयास किया। दोपहर में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद से इलाके में बिजली नहीं आई है।
बिजली आपूर्ति ठप रहने से घरों के इन्वर्टर पूरी तरह डिस्चार्ज हो चुके हैं। पेयजल संकट भी गहराने लगा है, क्योंकि पानी की टंकियां खाली हो गई हैं। वहीं, मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे गांवों और बाजार का सहारा लेना पड़ रहा है। रात के समय अंधेरे के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अवर अभियंता मिथिलेश कुमार ने बताया कि खराब ट्रांसफाॅर्मर को बदलने के लिए डिमांड भेज दी गई है। ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध होते ही उसे लगाकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।