फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Temperature falls from heavy rains, people get relief

Deoria News: झमाझम बारिश से गिरा तापमान, लोगों को मिली राहत

Sun, 19 Jul 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Temperature falls from heavy rains, people get relief
सिद्धार्थनगर। सुबह दो घंटे बारिश से शनिवार को तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद धूप निकलने से फिर उमस बढ़ गई। वहीं, सुबह हुई बारिश में लोग भीगते हुए मौसम का आनंद उठाते नजर आए। बारिश खत्म होने के बाद तापमान में गिरावट से मिली राहत के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही रही। शनिवार को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक रूक-रूककर बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

चार दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश और धूप न निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि शुक्रवार सुबह बारिश के बाद सिलसिला थम गया। वहीं, शनिवार सुबह को बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई। शनिवार को भी शहर में करीब दो घंटे झमाझम बारिश हुई। वहीं, जिले के कई जगहों पर हल्की बारिश तो कुछ जगहों पर सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। धूप न निकलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शहर में सड़क और पार्क में लोग मौसम का आनंद उठाते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed