{"_id":"699b6f30d8ce703f9909f5d5","slug":"all-india-lakshya-t20-championship-launched-indore-defeated-north-eastern-railway-in-the-inaugural-match-deoria-news-c-7-1-gkp1058-1237868-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : लखनऊ और इंदौर ने किया जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : लखनऊ और इंदौर ने किया जीत से आगाज
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया लक्ष्य टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन मुकाबला रविवार को एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में पूर्वोत्तर रेलवे और शौर्य क्लब इंदौर के बीच खेला गया। इसमें इंदौर की टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे को 80 रन से हरा दिया। दूसरे मैच में लखनऊ ने क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड को सात विकेट से हराकर आगे की राह बनाई।
पुल-ए के पहले मैच में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शौर्य क्लब इंदौर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 159 रन बनाए। इंदौर के अमन यादव ने शानदार 46 रन, सागर शर्मा 28 और अभिषेक यादव ने 16 रन बनाए। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कार्तिकेय सिंह और प्रशांत अवस्थी ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा अटल और साहब युवराज ने एक-एक विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने इंदौर के विवेक सिंह की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए और पूर्वोत्तर रेलवे की पूरी टीम 79 रन पर ऑलआउट हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से शुभम चौबे एवं सौरभ दुबे ने 25-25 रन का योगदान दिया। इंदौर की ओर से विवेक सिंह ने चार एवं अभिषेक यादव और अरुण त्यागी ने दो-दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच विवेक सिंह बने। उन्हें यह पुरस्कार रोशन लाल यादव व मनोज पांडेय ने दिया।
इसी ग्रुप के दूसरे मैच में लखनऊ की टीम ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया। उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लखनऊ के गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के आगे उत्तराखंड की पूरी टीम 18.2 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। उत्तराखंड की ओर से संस्कार रावत ने 19 रन, नीरज सिंह ने 16 रन, चेतन व अभय ने 13-13 रन का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से रोहित द्विवेदी ने तीन विकेट, अजीत वर्मा और आतिफ ने दो विकेट प्राप्त किए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 12.1 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। प्रियांशु दुबे ने 31 रन, हिमांशू ने 27 रन और अजीत वर्मा ने 16 रन का योगदान दिया। उत्तराखंड की ओर से रविंद्र नेगी, अभय छेत्री और आकाश सैनी ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच अजीत वर्मा बने। उन्हें यह पुरस्कार डॉ. सतपाल सिसोदिया ने दिया।
मेयर और सीपीआरओ ने किया उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घघाटन मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डाॅ. राजेश यादव व संचालन एकेडमी के संरक्षक हर्ष सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन, उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, मनीष सिंह, सचिव डाॅ. मुदित गुप्ता, डॉ. अभिषेक यादव, डब्बू शुक्ल, डॉ. एमपी सिंह, संजय नायक, सुनील त्रिपाठी, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos