{"_id":"69921808c104457d7b0db687","slug":"amarendra-pratap-singh-was-declared-mr-fresher-and-muskan-jha-was-declared-miss-fresher-deoria-news-c-208-1-deo1009-175062-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अमरेंद्र प्रताप सिंह मिस्टर फ्रेशर और मुस्कान झा मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अमरेंद्र प्रताप सिंह मिस्टर फ्रेशर और मुस्कान झा मिस फ्रेशर
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में शनिवार की रात में एमबीबीएस 2025-26 बैच के छात्रों के स्वागत में समुद्भव फ्रेशर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नए छात्रों को कालेज की परंपरा और महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके कर्तव्य व दायित्वों का बोध कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. रजनी, डीएम दिव्या मित्तल सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, कविता, स्किट एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पूरे सभागार में उत्साह का वातावरण बना दिया।
इस अवसर पर आयोजित मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स प्रतियोगिता में अमरेंद्र प्रताप सिंह मिस्टर फ्रेशर और मुस्कान झा मिस फ्रेशर चुने गए। मिस्टर फ्रेशर अमरेंद्र प्रताप सिंह शिव तांडव स्तोत्र सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे माहौल में अद्भुत ऊर्जा भर दी।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. एसएल वर्मा, डॉ. जयंत राय, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. शालिनी, डॉ. अयान, डॉ. अंबु पांडेय, डॉ. जितेंद्र, डॉ. सौरभ, डॉ. कन्हैया मौजूद रहे।
Trending Videos