सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   National Service Scheme program was inaugurated in SDGP College Math Laar.

Deoria News: एसडीपीजी काॅलेज मठ लार में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
National Service Scheme program was inaugurated in SDGP College Math Laar.
विज्ञापन
चनुकी। स्वामी देवानंद पीजी काॅलेज मठ लार में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम रविवार को शुरू हुआ। महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. ब्रह्मानंद सिंह ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान की रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि स्वामी देवानंद इंटरमीडिएट काॅलेज मठ लार के प्रधानाचार्य शत्रुघ्न त्रिपाठी व प्राचार्य प्रो. ब्रह्मानंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर मठ वार्ड, कस्बा, मेन मार्केट, पुलिस चौकी लख्खू मोड़, सोनराबारी के रास्ते पुनः महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त हो गई। यह विशेष शिविर 21 फरवरी तक चलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी कस्बा लार कमलेश यादव व उनकी पुलिस टीम जगह-जगह मुस्तैद रहे। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र कुमार, डॉ हेमंत कुमार मिश्र, डॉ बृजेश कुमार, दरोगा नंद कुमार यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed