{"_id":"697a581a81b519d28d090fe4","slug":"amitabh-thakur-will-be-produced-in-lucknow-cjm-court-today-deoria-news-c-208-1-deo1009-173626-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आज लखनऊ सीजेएम कोर्ट में होगी अमिताभ ठाकुर की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आज लखनऊ सीजेएम कोर्ट में होगी अमिताभ ठाकुर की पेशी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पत्नी के नाम में हेरफेर कर पुरवां इंडस्टि्रयल एरिया में जमीन आवंटन के मामले में आरोपी पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर वारंट बी पर बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ जाएंगे। वहां सीजेएम कोर्ट में उनकी पेशी होगी।
वहीं अमिताभ की तबीयत बुधवार को जिला जेल में खराब हो गई। उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया। कुछ देर इलाज के बाद उन्हें वापस जेल में दाखिल करा दिया गया। अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना में धोखाधड़ी व जालसाजी समेत कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।
इस मामले में लखनऊ सीजेएम कोर्ट ने अमिताभ ठाकुर के खिलाफ वारंट बी जारी किया है। इस वारंट को खारिज कराने के लिए लखनऊ में उनके अधिवक्ताओं ने कोर्ट में पैरवी की, पर कोर्ट ने उनकी मांग खारिज करते हुए वारंट बी बरकरार रखा है। अब बृहस्पतिवार को उनकी पेशी है। अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि अमिताभ ठाकुर को जिला कारागार से बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाएगा।
अधिवक्ता ने यह भी बताया कि अमिताभ ठाकुर की तबीयत बुधवार की सुबह खराब हो गई थी। उन्हें करीब 10:30 बजे मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। उनके डॉक्टरों ने अपेंडिक्स की शिकायत बताई है।
बाद में उन्हें वापस जेल में दाखिल करा दिया गया। जेल में दोपहर में अमिताभ ठाकुर से मुलाकात के दौरान जानकारी हुई।
Trending Videos