सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anger over new UGC rules... uproar in villages and towns

Deoria News: यूजीसी के नए नियमों पर आक्रोश...गांव-कस्बों तक हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 29 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Anger over new UGC rules... uproar in villages and towns
कलक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ते सवर्ण समाज के लोग, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। यूजीसी से जुड़े नए नियमों के विरोध में बुधवार को सवर्ण समाज के लोगों ने सुभाष चौक से कलक्ट्रेट परिसर तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन लेने पहुंचीं एसडीएम को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया।
Trending Videos

कुछ देर बाद लोगों ने सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग कलक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख करीब एक घंटे बाद डीएम दिव्या मित्तल मौके पर पहुंचीं और लोगों से वार्ता कर उनका ज्ञापन लिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
सवर्ण समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 की भावना के अनुरूप नहीं है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक्विटी कमेटी की संरचना को एकतरफा बनाकर सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व देने से वंचित किया गया है, जिससे शिकायत निवारण की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में दर्ज कराई गई झूठी शिकायतों पर कार्रवाई के प्रावधानों को हटाया जाना भी चिंता का विषय ह, जबकि न्यायालयों में फर्जी मामलों के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। सवर्ण समाज ने मांग की कि समानता समिति में सभी वर्गों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए, शिकायत निवारण की पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था लागू हो तथा नए नियमों की व्यापक समीक्षा कर सभी हितधारकों से परामर्श लिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि संतुलित प्रतिनिधित्व के बिना पीड़ितों को न्याय मिलना मुश्किल होगा।
प्रदर्शन के दौरान रविकांत द्विवेदी, अजय मिश्रा, संजय चौरसिया, आनंद श्रीवास्तव, दीपक सिंह, सौरव श्रीवास्तव, मानवेंद्र तिवारी, अमित तिवारी, संतोष तिवारी, राजू मिश्रा, राणा सिंह, सोनू सिंह, प्रद्युम्न यादव, त्रिभुवन मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा देवरिया ने भी जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत के नेतृत्व में समर्थन दिया, जिसमें युवराज प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, धन्नजय सिंह, संजीव सिंह श्रीनेत, शिवेन्द्र राव, सिन्टु सिंह, बृज बिहारी सिंह, उपेन्द्र सिंह, प्रभाकर सिंह, कमलेश्वर सिंह, विवेक सिंह बंटी, अशोक राव, संतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed