{"_id":"69c1979de519a87a19073428","slug":"angry-gas-consumers-protested-at-the-agency-deoria-news-c-208-1-deo1026-177668-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नाराज गैस उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नाराज गैस उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। रसोई गैस सिलिंडर किल्लत के बीच गैस एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों की हेराफेरी ने उपभोक्ताओं को और अधिक परेशान कर दिया है। बलटिकरा गैस एजेंसी से जुड़े कुछ उपभोक्ताओं के नाम पर एजेंसी से किसी और को सिलिंडर दे दिया गया है। जानकारी होने पर सोमवार को पहुंचे उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के सेखौना चौराहे पर बलटिकरा के पते पर एक गैस एजेंसी स्थित है। इस एजेंसी से इजरही और भरवलिया गांवों के नगमा खातून, मुहम्मद नदीम, नवाज, जीनत, गुलाम वारिस, शकील वारसी, चंद्रावती देवी आदि का रसोई गैस कनेक्शन है। सोमवार को सिलिंडर बुक कराने के लिए इन लोगों ने प्रयास किया तो पता लगा कि इनके नाम पर कुछ दिन पहले ही बुकिंग कराकर गैस सिलिंडर दिया जा चुका है।
यह जानकार आश्चर्य में पड़े उपभोक्ता अपने पासबुक लिए एजेंसी पर पहुंचे। एजेंसी बंद होने और उनके नाम का सिलिंडर किसी अन्य को दिए जाने से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी वाले अधिक रुपये लेकर सिलिंडरों की हेराफेरी कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराने की बात कहकर उपभोक्ता निराश होकर घर वापस लौट गए।
Trending Videos