{"_id":"6978feeb762973917d0b09cb","slug":"another-accused-sent-to-jail-in-firing-case-deoria-news-c-208-1-deo1030-173533-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी के साथ गौरी बाजार पुलिस
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम बाकी के टोला फुलवरिया में दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद के दौरान हुई फायरिंग में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बतादें कि बांकी फुलवरिया निवासी विरेंद्र यादव पुत्र विदेशी यादव एवं अशोक पांडेय व विनोद पांडेय पुत्रगण विश्वनाथ पांडेय के बीच गांव से बाहर लिंक रोड पर स्थित जमीन को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई हुई। लाठी-डंडे चलने लगे। ग्रामीणों ने डायल 112 नंबर पर मारपीट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस समझा-बुझाकर वापस लौट गई। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। पुलिस के जाने के बाद एक पक्ष ने जमीन में निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसी दौरान हवाई फायरिंग हुई।
पुलिस ने दूसरे पक्ष के विरेंद्र यादव की तहरीर पर चार लोगों अशोक पांडेय, विनोद पांडेय पुत्रगण विश्वनाथ पांडेय, अभिषेक पांडेय पुत्र अशोक पांडेय और सूरज पांडेय पुत्र विनोद पांडेय के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। दो लोगों अभिषेक पांडेय व विनोद पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया था।
घटना में नामजद एक और आरोपी अशोक पांडेय को बैतालपुर के पूर्वी रेलवे ढाले के समीप से मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उनके लाइसेंसी रायफल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरीराम यादव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Trending Videos