{"_id":"6a53e96e65bf4aa6b8055336","slug":"apna-dal-kamerawadi-sit-in-tomorrow-deoria-news-c-208-1-deo1015-186686-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अपना दल कमेरावादी का धरना कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अपना दल कमेरावादी का धरना कल
Mon, 13 Jul 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपार रानी। उर्वरक संकट दूर करने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल के मिलावट पर रोक लगाने की मांगों को लेकर अपना दल कमेरावादी का धरना प्रदर्शन 14 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होगा। यह जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रह्मा सिंह पटेल ने रविवार को कैंप कार्यालय भाटपार रानी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि इस समय भाटपार रानी और बनकटा ब्लाॅक के साधन सहकारी समितियों से लेकर प्राइवेट दुकानों तक यूरिया और डीएपी गायब है। धान की रोपाई चरम पर है, मगर कहीं भी डीएपी और यूरिया नहीं है। प्राइवेट दुकानदार कहीं-कहीं चोरी छिपे 50 रुपये से लेकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से डीएपी दे रहे हैं। मजबूरी में किसान बिना खाद के धान की रोपाई कर रहे हैं। यही हाल यूरिया का भी है। संवाद