फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Assault following an argument with father-in-law; three injured.

Deoria News: ससुर कहने पर मारपीट, तीन लोग घायल

Sat, 01 Aug 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Assault following an argument with father-in-law; three injured.
रुद्रपुर। कस्बे के मलह टोली वार्ड में एक युवक को भर टोली वार्ड के युवक ने ससुर बोल दिया। इस बात पर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मलह टोली वार्ड निवासी कन्हैया ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि भर टोला वार्ड निवासी राज विश्वकर्मा अक्सर उसे ससुर कहकर बुलाता है। इस बात का बृहस्पतिवार को विरोध करने पर आरोपी राज ने घर के तीन सदस्यों की पिटाई कर दी। भीड़ जुटने पर वह भाग गया। मामले में पुलिस ने आरोपी राज विश्वकर्मा पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

...
विवाद में मारा चाकू, प्राथमिकी दर्ज
रुद्रपुर। रामलक्षन में बंटवारे के दौरान हुए विवाद में एक शख्स ने युवक को चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
रामलक्षन निवासी ज्योति गुप्ता ने शिकायती पत्र में बताया कि 25 जुलाई की रात उसके परिवार में ननद रानी गुप्ता और सास चंदा गुप्ता में बंटवारे को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस दौरान देवर अजीत गुप्ता ने सुजीत गुप्ता को चाकू मार दिया। चाकू उसके शरीर में दो जगह पर लगा। आरोपी अजीत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


..
सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत, प्राथमिकी
रुद्रपुर।रनिहवा गांव निवासी एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 22 जुलाई को रुद्रपुर-गौरी बाजार मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
रनिहवा उर्फ चिड़ईगोड़ा गांव निवासी श्रीकांत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता परमानंद अपनी बेटी के घर विशुनपुरा गए थे। लौटते समय रुद्रपुर गौरी बाजार मार्ग पर बनसप्ति बाजार के पास टेंटो से उतर कर जाते समय बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कराया जा रहा था। 24 जुलाई को उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की सूचना पर पुलिस अज्ञात चालक पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। संवाद

...
अवैध चाकू के साथ एक पकड़ा गया
रुद्रपुर। पुलिस ने नगर के पूर्वी बाईपास के पास बृहस्पतिवार की शाम एक युवक को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी को पुलिस ने ऑर्म्स एक्ट में चालान कर दिया। पूछताछ में उसकी पहचान पकड़ी वार्ड निवासी राजू कन्नौजिया के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed