फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tribute paid to immortal martyrs.

Deoria News: पैना में शहीद स्मारक पर अमर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि

Sat, 01 Aug 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to immortal martyrs.
बरहज। पैना स्थित शहीद स्मारक पर शुक्रवार को बरसी पर शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। अमर बलिदानियों की याद में सरयू नदी में दीपदान भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह के पिता और सेना के रिटायर कैप्टन रविप्रताप सिंह और एसडीएम शशिकांत मणि ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि रविप्रताप सिंह ने कहा कि देश अमर बलिदानियों का ऋणी है। महिलाओं का जौहर सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के 79 वर्ष बाद भी अमर बलिदानियों के सपनों को साकार करने में आज भी पीछे हैं। इसके लिए हम सभी को निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश के विकास में योगदान देना होगा।
विज्ञापन

एसडीएम शशिकांत मणि ने कहा कि 1857 की क्रांति में यहां के लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर गांव को आजाद करा दिया था। जो हमे साहस और देश के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह, संजय सिंह, डॉ. बीके सिंह, यशवंत सिंह, रविप्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, दयानंद सिंह, चंद्रभूषण तिवारी, सुदर्शन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed