पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Beauty parlour owner dies in road accident in Deoria; husband had already passed away.

टहलते समय हादसा: पति की पहले ही हो चुकी है मौत, अब दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया- हादसे में गई जान

Mon, 06 Jul 2026 12:50 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 12:50 PM IST
सार

घटना सोमवार की  सुबह सलेमपुर मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक की शाखा के पास हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दुग्ध वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुग्ध वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे टहल रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Beauty parlour owner dies in road accident in Deoria; husband had already passed away.
पलटा ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सलेमपुर नगर पंचायत में सोमवार सुबह सड़क किनारे टहल रही एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दूध लदे वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। दुग्ध वाहन पलट गया और उसकी चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना सोमवार की  सुबह सलेमपुर मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक की शाखा के पास हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दुग्ध वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुग्ध वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे टहल रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

मृतका की पहचान बबीता (35) पत्नी स्वर्गीय विपिन बिहारी, निवासी ग्राम अहिरौली लाला के रूप में हुई है। बबीता सलेमपुर कस्बे में ब्यूटी पार्लर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है।

उनके परिवार में 18 वर्षीय बेटी स्नेहा कुमारी और 16 वर्षीय बेटा आदित्य कुमार हैं।  हादसे के बाद ट्रक चालक सोहनाग मोड़ के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सलेमपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed