सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Before 2017, electricity was available for three to four hours: Brajesh

2017 से पहले तीन से चार घंटे मिलती थी बिजली : ब्रजेश

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Before 2017, electricity was available for three to four hours: Brajesh
विज्ञापन
देसही देवरिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का हेलीकाप्टर हेलीपैड पर 10:07 बजे उतरा। इसके बाद कार से वह एक निजी अस्पताल पर पहुंचे और फीता काटकर उसका उद्घाटन किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बमुश्किल तीन से चार घंटे बिजली मिलती थी। लोगों के घरों में पंखे और कूलर नहीं होते थे। हाथ से बना पंखा होता था। बिजली के लिए लोग तरसते थे। जिले की सड़कें बदहाल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी। इलाज के अभाव में लोग बेमौत मर जाते थे। सपा और बसपा की सरकारों ने गुंडागर्दी की सारी सीमाएं पार कर दी थीं। जनता ने जब भाजपा की सरकार बनाई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ की करिश्माई नेतृत्व क्षमता ने देश और प्रदेश को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराकर विकास से जोड़ा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी जरूरतमंदों का बिना भेदभाव विकास हुआ है। पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि लूट, भय, आतंक से जनता को राहत देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। संचालन डॉ. जितेंद्र प्रताप राव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed